अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24
अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
प्रमोद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Bihar News 24 :भोजपुर,आरा ---भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र चौबे को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि अमरेंद्र चौबे लगातार एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
अमरेंद्र चौबे की नियुक्ति की खबर मिलते ही भोजपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष दुर्गाराज आरा बीजेपी के प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर बीजेपी चुनाव प्रभारी राजेश सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तिवारी बीजेपी कार्यलय प्रभारी नितेश दुबे जिला कार्य समिति सदस्य सुनील तिवारी सहित सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वही रवि सिह पिंटू चन्द्रवंशी मिथलेश कुशवाहा अजित मिश्रा नन्दन उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अमरेंद्र चौबे ने कहा, पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत बनाना और युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ना मेरी प्राथमिकता होगी। बिहार प्रदेश सहित भोजपुर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है वही अमरेन्द्र चौबे ने कहा बिहार में पूर्ण रूप से NDA की सरकार बनने जा रही है वही भोजपुर के सातो के सातों विधानसभा हमलोग जीत रहे हैं ।
Comments
Post a Comment