चिराग समर्थकों का दिखा आक्रोश, 5 बागी सांसदों का किया पुतला दहन
चिराग समर्थकों का दिखा आक्रोश, 5 बागी सांसदों का किया पुतला दहन
Bhojpuri news 24 :---
लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा चिराग पासवान के समर्थकों ने सभी बागी सांसदों का अंबेडकर चौक पर पुतला दहन किया गया. सबसे पहले पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पार्टी के सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज, श्रीमती वीणा देवी, चंदन सिंह एवं महबूब अली कैसर के प्रति गुस्सा जाहिर किया.
लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा चिराग पासवान के समर्थकों ने सभी बागी सांसदों का अंबेडकर चौक पर पुतला दहन किया गया. सबसे पहले पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पार्टी के सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज, श्रीमती वीणा देवी, चंदन सिंह एवं महबूब अली कैसर के प्रति गुस्सा जाहिर किया. इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चिराग पासवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की आस्था व्यक्त की.
उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के अम्बेडकर चौक पर बागी सांसदों के पुतला दहन कर कहा कि जिस तरह से पशुपति पारस के द्वारा चिराग पासवान के पीठ में छुड़ा भोंकने का काम किया है. पुतला दहन के माध्यम से कार्यकर्ताओ ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ता, उमीदवार, संगठन कार्यकर्ता सभी लोग चिराग पासवान के साथ हैं.
पशुपति पारस और सभी बागी सांसद जो दूसरे पार्टी के इशारे पर दूसरा दल बनाने का काम कर रही उसका हम लोग विरोध करते हैं. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कृष्ण यादव, उमीदवार शेरघाटी, रामाश्रय शर्मा, उमीदवार बेलागंज,कमलेश शर्मा, उमीदवार टेकारी,शोभा सिन्हा, उमीदवार इमामगंज, रेणु देवी, उमीदवार बाराचट्टी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
Comments
Post a Comment