भोजपुर: शिक्षक से घूस लेने में पीरो के BEO गिरफ्तार, 80 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा

भोजपुर: शिक्षक से घूस लेने में पीरो के BEO गिरफ्तार, 80 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा

Bhojpuri news 24 piro, bhojpur :---
बिहार के भोजपुर जिले के पीरो ब्लॉक में एक शिक्षक से घूस लेने के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घूसखोर बीईओ को सोमवार की दोपहर बाद पीरो बीआरसी के समीप से रिश्वत लेते निगरानी टीम ने मौके पर धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त बीईओ अभय कुमार पीरो प्रखंड के नारायणपुर स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार से 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले रहे थे। 
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम बीईओ को बीआरसी के गेट से पीरो-जगदीशपुर स्टेट हाइवे तक ले गई। इस दौरान बीईओ ने खुद को गिरफ्त में आने से बचाने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनकी पिटाई भी की गई। वित्तीय अनियमितता के आरोप से प्रधानाध्यापक को मुक्त करने के नाम पर बीईओ की ओर से यह राशि ली जा रही थी। 
गिरफ्तार बीईओ से निगरानी की टीम आरा के किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी। शिकायतकर्ता प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बीईओ ने उनके विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर उनके वेतन स्थगन का पत्र वरीय अधिकारियों को लिखा था। वित्तीय अनियमितता के आरोप से मुक्ति के लिए उन्होंने बीईओ से गुहार लगाई थी। इस एवज में बीईओ की ओर से उनसे बतौर रिश्वत 80 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी निगरानी को दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने अपने स्तर से फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। 
निगरानी के अधिकारियों ने तीन दिनों पूर्व से पीरो में जाल बिछाया। सोमवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे बीईओ अभय कुमार बीआरसी से निकलकर बीडीओ से मिलने जा रहे थे। बीईओ के बीआरसी के गेट पर पहुंचते ही प्रधानाध्यापक उनके पास पहुंचकर उन्हें रुपये देने लगे। बीईओ ने उनसे नाम बताते हुए कहा कि एक शिक्षक को रुपये दे दीजिएगा। लेकिन, प्रधानाध्यापक ने जबरन बीईओ की जेब में वहीं पर रुपये डाल दिये। बीईओ की जेब में रुपये डालने के साथ ही निगरानी की टीम ने बीईओ को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद छुड़ाने की कोशिश करते बीईओ की पिटाई करती निगरानी की टीम अपने साथ ले गई।



Report
By :-- Manish Singh 
Piro,bhojpur

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24