शिक्षिका बनी प्रेरणा के स्रोत,एक ही गांव के दो बने दरोगा
शिक्षिका बनी प्रेरणा के स्रोत,एक ही गांव के दो बने दरोगा
Bhojpuri news 24 Sahar bhojpur :--- शिक्षक शब्द ऐसे व्यक्ति का चित्रण है जो हमारे समाज की ऐसी आधारशिला रखता है जो कि अपने विद्यार्थियों को ज्ञान देकर राष्ट्र व भविष्य का निर्माण करता है। ऐसे ही समाज निर्माण के लिए एक शिक्षिका सहार प्रखंड क्षेत्र में अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव निवासी किसान पिता माधव मौवार व माता शिव कुमारी देवी की पुत्री माया कुमारी ने गांव सहित प्रखंड का नाम रोशन किया है उन्होंने बिहार दरोगा पास कर लड़कियों के लिए मिशाल कायम किया है। वर्ष 2008 में धनछुहा उच्च विद्यालय से मैट्रिक तथा जैन महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद 2013 में प्राथमिक विद्यालय बथानी टोला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत रही हैं। शिक्षिका बनने के बाद भी उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा व दरोगा की तैयारी में लगी रही। माया कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा तुंगनाथ मौआर को दिया है जो डी यु में प्रोफेसर हैं। माया कुमारी के अनुसार वो बीपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई हैं जिसका उन्होंने प्री पास कर लिया है।
उन्होंने विशेष रूप से सफलता का श्रेय मां के सहयोग को बताया है। वहीं इसी गांव के एक अन्य युवक संजय सिंह के पुत्र बंटी सिंह ने भी परीक्षा पास कर दरोगा बने हैं। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन बताया। उन्होंने वर्ष 2011 में आरा के क्षत्रिय विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की इसके बाद उन्होंने ए एन कॉलेज पटना से विज्ञान संकाय में इंटर किया है। किसान पिता संजय सिंह की चार पुत्रियां और इकलौता पुत्र बंटी कुमार है।
Report Sunil Kumar
Sahar, bhojpur
Comments
Post a Comment