भोजपुर जिले में आरा नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल कुछ समय से जारी है l
Bhojpuri news 24 ( Ara,Bihar ) :---
बताते चलें कि नगर आयुक्त भोजपुर के अस्वस्थ होने के कारण सफाई कर्मियों का मई 2021 से भुगतान लंबित है। नगर आयुक्त के अस्वस्थ होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा सदर एसडीओ श्री वैभव श्रीवास्तव को नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया है
जिसमें राज्य स्तर से अनुमोदन एवं वित्तीय शक्ति प्राप्त होना बाकी है। आज की वार्ता में प्रभारी नगर आयुक्त द्वारा सफाई कर्मियों के सभी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई एवं उन्हें आश्वासन दिया गया कि 7 जुलाई तक मई और जून दोनों महीना का मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा, तब तक राज्य स्तर से वित्तीय शक्ति एवं पद के प्रभार का अनुमोदन भी प्राप्त करने की कार्रवाई कर ली जाएगी। इसके पश्चात हड़ताल करने वाले सफाई कर्मियों से भी वार्ता की गई एवं हड़ताल समाप्त करने के लिए अपील की गई। प्रस्ताव से अधिकांश सफाई कर्मी सहमत थे परंतु कुछ लोगों के नहीं सहमत होने के कारण हड़ताल समाप्त नहीं की जा सकी। प्रभारी नगर आयुक्त द्वारा सभी सफाई कर्मियों को वर्तमान महामारी के समय में बढ़ते गंदगी को रोकने के उद्देश्य एवम कार्य की महत्ता को समझाया गया। साथ ही अपील की गई कि वह अविलंब कार्य पर लौट जाएं । यह भी आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक महीने की उपस्थिति के आधार पर हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान कर दिया जाएगा।
Report by
Pramod Kumar Mishra
Ara bihar
Comments
Post a Comment