बिहार में अंचलाधिकारियों-राजस्व पदाधिकारियों का तबादला.
बिहार में अंचलाधिकारियों-राजस्व पदाधिकारियों का तबादला.
Bhojpuri news 24 Patna, Bihar :---
बिहार में अंचलाधिकारियों-राजस्व पदाधिकारियों का तबादला.
खबर के अनुसार सीओ के साथ-साथ कई राजस्व पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी और बंदोबस्त पदाधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाजीपुर के सीओ विजय प्रकाश को बेगूसराय के छौड़ाही का नया सीओ बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार को कटिहार के आजमनगर का प्रभारी अंचल अधिकारी, भोजपुर सहार के प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी ललन कुमार मंडल को कटिहार बरारी का प्रभारी अंचलाधिकारी, पूर्णिया के कसबा के प्रभारी अंचल अधिकारी दिवाकर कुमार को कटिहार फलका का प्रभारी अंचलाधिकारी, दरभंगा बिरौल के प्रभारी अंचलाधिकारी राकेश को मधेपुरा के ग्वालपड़ा का प्रभारी अंचलाधिकारी बनाया गया है. पटना सम्पतचक के प्रभारी अंचलाधिकारी मुकुल झा को प्रभारी अंचलाधिकारी पटना के दानापुर, प्रभारी अंचलाधिकारी पू चम्पारण तुरकौलिया संतोष कुमार सुमन को प्रभारी अंचलाधिकारी को मोतिहारी पूर्वी चम्पारण का प्रभारी अंचलाधिकारी, दानापुर के राजस्व अधिकारी सौरभ कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी को पताही पूर्वी चम्पारण , प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता को प्रभारी अंचलाधिकारी सुगौली पू चम्पारण, पूर्णिया के राजस्व अधिकारी भारतेन्दु को प्रभारी अंचलाधिकारी तिलौथू रोहतास बनाया गया है.
इसके अलावा सीतामढ़ी डुमरा अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी चंद्रजीत प्रकाश को प्रभारी अंचलाधिकारी डुमरा अंचल सीतामढ़ी के पद पर ट्रांसफर किया गया है. पूर्वी चम्पारण के प्रभारी अंचलाधिकारी इन्द्रासन साह को दरभंगा सदर का प्रभारी अंचलाधिकारी, गया सदर के राजस्व अधिकारी काशिक नवाज को प्रभारी अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान दरभंगा, रोहतास काराकाट के प्रभारी अंचलाधिकारी रवि राज को वैशाली विदुपुर का प्रभारी अंचलाधिकारी बनाया गया है.बिहार सरकार के इस अधिसूचना के तहत पूर्णिया अमौर के प्रभारी अंचलाधिकारी अनुज कुमार को नालंदा इस्लामपुर का प्रभारी अंचलाधिकारी, पटना फुलवारीशरीफ अंचल के राजस्व अधिकारी मृत्युंजय कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी आमस गया, पश्चिम चम्पारण जोगापट्टी के प्रभारी अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी सिधवालिया गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण के प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी बैंकुठपुर, गोपालगंज भेजा गया है.
Report. By
Vinod Kumar
Comments
Post a Comment