नहीं थम रहा STET के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार बोर्ड ऑफिस में किया जमकर तोड़फोड़
नहीं थम रहा STET के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार बोर्ड ऑफिस में किया जमकर तोड़फोड़
Report by :-
V S Pathak
Bhojpuri news 24 ( Patna, Bihar) :_--
बिहार में मेरिट लिस्ट को लेकर STET के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन नहीं थम रहा है. सभी अभ्यर्थियों का लगातार प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में एक बार फिर से अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया. दरअसल, सभी अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया है.
बिहार में मेरिट लिस्ट को लेकर STET के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन नहीं थम रहा है. सभी अभ्यर्थियों का लगातार प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में एक बार फिर से अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया. दरअसल, सभी अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया है. वे सभी पटना में AISA और इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्य सड़कों पर उतर आए. इसके साथ ही इस दौरान अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए और जबरन ऑफिस का गेट तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गए.
बता दें कि, STET की रिजल्ट में धांधली का खुलासा हुआ है. जिसके बाद से ही अभ्यर्थियों में जबरदस्त आक्रोश भरा हुआ है. साथ ही उनका कहना है कि, STET का मेरिट लिस्ट शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ धोखा है और अंधेरे में रखकर रिजल्ट जारी किया गया है. जब सरकार ने पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की है, फिर आखिरकार क्यों अधिकतर उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए. इन सवालों के अभ्यर्थियों ने जवाब मांगा है.
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने 29 जून को कमिटी की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को मिल जाने की बात सामने आई है. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि उसके आधार पर सभी न्यूनतम अंक से अधिक अंक पानेवालों को बहाली का मौका दिया जाएगा. वहीं, अब अभ्यर्थियों को 29 जून तक इंतजार करना होगा. बता दें कि, इस मामले को लेकर बिहार में विपक्ष की पार्टी भी सरकार पर हमलावर बनी हुई है. दरअसल,
आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर जाने से पहले सरकार पर हमला बोला था.
Comments
Post a Comment