गड़हनी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल कार्यकारिणी के द्वारा 25 वे सिल्वर जुबली (रजत जयंती) स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गड़हनी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल कार्यकारिणी के द्वारा 25 वे सिल्वर जुबली (रजत जयंती) स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
साथ ही साथ स्वर्गीय राम विलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Bhojpuri news 24 Garhani bhojpur
पार्टी के आदेशानुसार कोविड-19 को देखते हुए 20 से 25 कार्यकर्ताओं का ही समारोह में आने की इजाजत थी। जिसमें प्रखंड कमेटी सभी पंचायत अध्यक्ष गड़हनी के सम्मानित राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता छात्र नेता किसान नेता सभी उपस्थित हुए। 25 वे स्थापना दिवस में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया पार्टी को हर संभव मजबूत करने में अपना सहयोग देंगे।
और महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर सरकार के गलत रवैया का विरोध करेंगे। इस समारोह में उपस्थित सभी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी।
जिसमें उपस्थित राजद अध्यक्ष मोहम्मद रफी रिजवी, प्रधान महासचिव योगेंद्र कुशवाहा, युवा राजद अध्यक्ष मनोरंजन प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन रजा, महासचिव दीपक यादव, सचिव मोइनुद्दीन, पंचायत अध्यक्ष इचरी अरुण यादव, बराप सर्वजीत राम, बड़ौरा मंजर आलम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव, बड़ौरा पंचायत के सरपंच मुमताज अली साहब,सचिव संतोष शर्मा, शिवम कुमार पाण्डेय सभी राजद कार्यकारिणी सदस्य उपस्थिति हुए।
Comments
Post a Comment