महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा में न करें ये गलतियां, वरना जीवन में मच जाएगा तांडव! BHOJPURI NEWS 24

महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा में न करें ये गलतियां, वरना जीवन में मच जाएगा तांडव!
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा-अभिषेक जरूर करें लेकिन इस दौरान ऐसी गलतियां न करें जो शिव जी को नाराज कर दें और आपकी जिंदगी में मुसीबतों का अंबार लग जाए.

महाशिवरात्रि पर सही विधि से करें पूजा 
पूजा-अभिषेक में न करें गलतियां 
शिव जी हो सकते हैं नाराज


भोजपुरी न्यूज़ 24 नई दिल्‍ली: भगवान शिव अपने भक्‍तों से बहुत जल्‍दी प्रसन्‍न हो जाते हैं इसलिए उन्‍हें भोलेनाथ भी कहा जाता है. शिव जी की कृपा हो जाए तो जीवन में हर तरह के सुख मिलते हैं. वहीं शिव जी की नाराजगी जिंदगी को बर्बाद करने के लिए काफी है. लिहाजा शिव जी की पूजा में कोई गलती नहीं करनी चाहिए. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ नियमों का सख्‍ती से पालन करें ताकि पूजा का पूरा फल मिले और शिव जी आपसे प्रसन्‍न रहें.
शिवजी की पूजा में न करें ये गलतियां 
शिवजी की पूजा में गलती करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता, जिससे व्‍यक्ति की मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं. शिव जी आपकी सारी मनोकामनाएं जल्‍दी पूरी करें इसके लिए  इन कुछ खास बातों का ध्‍यान जरूर रखें.
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने का बहुत महत्‍व होता है. इस दिन भगवान का जल से, दूध से या हो सके तो पंचामृत से अभिषेक जरूर करें. लेकिन याद रखें कि शिवलिंग का तांबे, पीतल, कांसा, चांदी या अष्‍टधातु से बने लोटे से ही अभिषेक करें. गलती से भी लोहे या स्‍टील से बने पात्र का अभिषेक में उपयोग न करें.

- महाशिवरात्रि के दिन कोशिश करें कि भगवान का गाय के दूध से ही अभिषेक करें. भैंस के दूध का अभिषेक में उपयोग करने से उसका फल नहीं मिलता है. 
- भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजों का उपयोग वर्जित है. इसका ख्‍याल रखें. शिवलिंग पर कुमकुम या सिंदूर, हल्‍दी गलती से भी न चढ़ें. शिव जी को चंदन चढ़ाएं. उन्‍हें गुलाल या अबीर भी अर्पित कर सकते हैं. 
- भगवान शिव की पूजा में अक्षत (चावल) अर्पित किए जाते हैं लेकिन देख लें कि चावल टूटे हुए न हों. गंदे, बिना धुले, टूटे हुए अक्षत शिव जी को अर्पित करना अशुभ होता है. यह जिंदगी में कई मुसीबतें ला सकता है.
 शिव जी को बेल पत्र, धतूरा, आक का फल, शमी के पत्‍ते अर्पित करने से वे प्रसन्‍न होते हैं लेकिन शिव जी को तुलसी चढ़ाने की गलती न करें. शिव जी की पूजा में तुलसी का उपयोग वर्जित होता है. 
- रुद्राभिषेक या शिव पूजा के दौरान ना तो शंख बजाएं और ना ही किसी अन्‍य तरीके से शंख का उपयोग करें. शिव जी की पूजा में कभी भी शंख का उपयोग नहीं करना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24