बप्पी लहरी के गोल्ड का होगा बंटवारा? विरासत में मिले सोने का क्या करेंगे दिवंगत सिंगर के बच्चे, जानें डिटेल
बप्पी लहरी के गोल्ड का होगा बंटवारा? विरासत में मिले सोने का क्या करेंगे दिवंगत सिंगर के बच्चे, जानें डिटेल
बप्पी लहरी के निधन (Bappi Lahiri Passed Away) के बाद उनके गोल्ड का क्या होगा? दिवंगत सिंगर के एक दोस्त ने इसके बारे में बताया है. बप्पी दा (Bappi Lahiri Gold) ने सालों से चैन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े ब्रेसलेट, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक जमा किए थे. परिवार के एक दोस्त ने खुलासा किया कि बप्पी दा के बच्चे, बप्पा और रेमा, अपने पिता की विरासत के एक-एक सोने को संजोए रखेंगे
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri Passed Away) का 69 साल की उम्र निधन हो गया. बप्पी लहरी कोरोना संक्रमित होने के बाद से कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. मंगलवार को उनकी फिर हालत बिगड़ी और रात के वक्त उनका निधन हो गया. बप्पी दा को म्यूजिक से गहरा लगाव था. उन्होंने 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट सॉन्ग दिए जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. बप्पी दा को संगीत के अलावा गोल्ड यानी सोने से गहरा लगाव था.
बप्पी लहरी (Bappy lahiri Gold Love) को बचपन से ही सोने से गहरा प्यार था. सोने के लिए बप्पी दा का प्यार तब शुरू हुआ जब उनकी मां ने उन्हें बताया कि सोना उनके लिए लकी होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि जब से उन्होंने सोने की चेन और अंगूठियां पहनना शुरू किया है, उनका म्यूजिक भी उनके म्यूजिक के जैसे सोने की तरह चमक रहा है. उनके एक करीबी सूत्र का कहना है कि बप्पी दा को अपने सोने की ज्वैलरी को बेहद सिक्योर थे.
सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि बप्पी दा सोने को बहुत ही संभाल कर रखते थे. बप्पी दा के एक दोस्त ने बताया, “उन्होंने सोने के साथ एक बहुत गहरा, पर्सनल रिलेशन बना रखा था. यह एक ज्वैलरी पहनने वाले बिल्कुल अलग था. उन्होंने महसूस किया कि यह उनका सिग्नेचर लुक बन गया था और उन्होंने इसको एन्जॉय किया.”
परिवार की विरासत का हिस्सा होंगे बप्पी दा के गहने
बप्पी लहरी के निधन के बाद उनके सोने का क्या होगा? सूत्रों की माने तो बप्पी दा ने सालों से चैन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े ब्रेसलेट, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक जमा किए थे. इन सभी गोल्ड के बारे में हर कोई जानता है. अब ने इन्हें एक ट्रांसपैरेंट बक्से में रखा गया है, जो बंद अलमारी के अंदर रखे गए हैं और परिवार की विरासत का हिस्सा हैं.
बप्पी दा के बच्चे बप्पा और रेमा सहेजेंगे विरासत
बप्पी दा फैमिली (Bappi Lahiri Family) के एक दोस्त ने खुलासा किया कि बप्पी दा के बच्चे, बप्पा और रेमा, अपने पिता की विरासत के एक-एक सोने को संजोए रखेंगे और उनको सिक्योर बना रहे हैं. दोस्त कहते हैं, “परिवार वर्तमान में दुखी और शोक में है. लेकिन वे बप्पी दा की गोल्ड को संरक्षित करने के लिए सब कुछ करेंगे. जो वह रोजाना पहनते थे, जैसे कि चैन और अंगूठियां, बप्पी दा हमेशा अपने साथ एक अलग बॉक्स में रखते थे. इन सभी को उनकी विरासत के रूप में संरक्षित किया जाएगा.”
Comments
Post a Comment