कानूनी शिकंजे में फंसा Lock Upp शो, मुसीबत में एकता कपूर और कंगना रनौत Bhojpuri news 24
कानूनी शिकंजे में फंसा Lock Upp शो, मुसीबत में एकता कपूर और कंगना रनौत Bhojpuri news 24
मचअवेटेड रियलिटी शो Lock Upp को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ये शो रिलीज से ठीक एक दिन पहले कानूनी शिकंजे में फंस गया है
,मुसीबत में Lock Upp शो
कानूनी पचड़े में फंसा
रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक
Bhojpuri news 24 नई दिल्ली: एकता कपूर (Ekta Kapoor) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का मशहूर रियलिटी शो Lock Upp रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गया है. ये शो 27 फरवरी से ऑन एयर होना है लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद हो सकता है कि इस शो की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाए. इस मचअवेटेड शो Lock Upp पर एक याचिकाकर्ता ने कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है.
अर्जी पर हैदराबाद की कोर्ट ने सुनवाई की
जिस याचिकाकर्ता ने एकता कपूर के शो पर कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है उसका नाम मिस्टर सनोबर बेग है. इन्होंने जेल कॉन्सेप्ट को चोरी करने का आरोप लगाया है. इनका कहना है कि वो जेल कॉन्सेप्ट की स्टोरी और स्क्रिप्ट के अकेले राइट होल्डर हैं. उनकी इसी अर्जी पर हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने सुनवाई की. जिसके बाद कोर्ट ने लॉक अप शो की रिलीज को लेकर ad-interim injunction जारी किया है.
शो के प्रदर्शन पर लगाई रोक
जानकारी के अनुसार कोर्ट ने इस मचअवेटेड शो Lock Upp का ट्रेलर देखा और उसे कॉपी पाया. जिसके बाद कोर्ट ने तत्काल नोटिस के साथ किसी भी माध्यम से शो के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश पारित किया.
जानिए क्या कहा याचिकाकर्ता मिस्टर बेग ने
याचिकाकर्ता मिस्टर बेग ने कहा- 'जब शो Lock Upp के प्रोमो देखे तो मैं सदमे में था. मैं लंबे समय से एंडेमोल शाइन के अभिषेक रेगे के संपर्क में हूं और हैदराबाद में इस विषय पर कई बार हमारी मीटिंग हुई. उन्होंने मुझसे वादा किया था कि एक बार जब मार्केट बेहतर हो जाएगा, तब हम इसपर काम करेंगे. ये शो हमारे कॉन्सेप्ट जैसा ही नहीं बल्कि उसकी पूरी तरह से कॉपी है.'
यकीन नहीं हो रहा
इसके साथ ही मिस्टर बेग ने कहा- 'मुझे यकीन नहीं होता कोई इस तरह से कॉन्सेप्ट चुरा सकता है. हमने कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए अदालत में अर्जी दी और हमें स्टे ऑडर मिल चुका है. अगर ये शो फिर भी ऑनएयर होता है तो ये कोर्ट की अवमानना होगी. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. हमें इंसाफ मिलेगा.'
जानिए क्या है ये Lock Upp शो
कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'लॉक अप' में 16 प्रतियोगी होंगे जो बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. यह 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होना है.
Comments
Post a Comment