पुष्पा की श्रीवल्ली' पर बना भोजपुरी गाना, Neelakamal Singh का ये सॉन्ग तोड़ रहा रिकॉर्ड BHOJPURI NEWS 24
पुष्पा की श्रीवल्ली' पर बना भोजपुरी गाना, Neelakamal Singh का ये सॉन्ग तोड़ रहा रिकॉर्ड BHOJPURI NEWS 24
Bhojpuri news 24 :-मुंबई। अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा ने फैंस के बीच खूब धमाल मचाया। इस फिल्म का क्रेज केवल टॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरीया फैंस के बीच भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा धुरंधर कलाकारों ने गाने और किरदार श्रीवल्ली पर एक धमाकेदार गाना बना दिया है, जो होली स्पेशल है।
इस गाने को पुष्पा की श्रीवल्ली से इंस्पायर्ड होकर खासतौर से होली के लिए बनाया गया है। गाने का नाम है 'पुष्पा की श्रीवल्ली' (Pushpa ki Shrivali), जिसमें नीलकमल सिंह गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं। गाने का वीडियो काफी शानदार है, और होली का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। वीडियो को नीलकमल और श्रष्टि उत्तराखंडी पर फिल्माया गया है।
गाने में आवाज नीलकमल सिंह ने दिए हैं और बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। आज ही रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिला है और व्यूज का आंकड़ा 8.1लाख के पार चला गया है।
Comments
Post a Comment