28 फरवरी से स्नातक पार्ट वन का एग्जाम:वीर कुंवर सिंह विवि ऑफलाइन मोड में लेगा परीक्षा, 75 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल Bhojpuri news 24 पर पढ़े पूरी ख़बर.....

28 फरवरी से स्नातक पार्ट वन का एग्जाम:वीर कुंवर सिंह विवि ऑफलाइन मोड में लेगा परीक्षा, 75 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल Bhojpuri news 24 पर पढ़े पूरी ख़बर.....
Bhojpuri News 24 :--वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग लम्बे समय के बाद अब ऑफलाइन परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है। विवि ने स्नातक पार्ट वन सत्र-2020-23 की परीक्षा का प्रोग्राम तैयार कर लिया है। स्नातक पार्ट वन की परीक्षा की शुरुआत प्रस्तावित 28 मार्च से होगी। परीक्षा में 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर इस बार 45 से अधिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस सप्ताह ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। विभाग इस बार सैद्धांतिक परीक्षा से प्रैक्टिकल परीक्षा लेगा, ताकि समय पर रिजल्ट घोषित किया जा सके। एमसीए के सभी सेमेस्टर सत्र-2018-21,2019-22,2021-24 और 2020-23 कि परीक्षा का प्रोग्राम घोषित कर दिया गया है। सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 25 मार्च से शुरू होगी, जो 30 मार्च तक चलेगी। सेमेस्टर पांच और वन की परीक्षा प्रथम पाली और सेमेस्टर थर्ड व सेकंड की परीक्षा द्वितीय पाली में ली जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम ने बताया कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर लिए गया है। सभी सेमेस्टर की परीक्षा जगजीवन कॉलेज केंद्र पर होगी। कहा कि सेमेस्टर थर्ड और पांच की परीक्षा में विलम्ब से विद्यार्थी परेशान थे।

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24