Anaith firing case:छात्र को गोली मारने में मुखिया का पुत्र कुख्यात प्रीतम यादव गिरफ्तार, तीन की तलाश BHOJPURI NeWS 24
अनाइठ गोली कांड में मुखिया का बेटा गिरफ्तार
Anaith firing case:छात्र को गोली मारने में मुखिया का पुत्र कुख्यात प्रीतम यादव गिरफ्तार, तीन की तलाश
जख्मी के बयान पर मुखिया पुत्र सहित दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस
नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह मारी गयी थी गोली
Bhojpuri News 24 (भोजपुर,बिहार):-आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक मुखिया पुत्र को गिरफ्तार किया है। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत के चांदी गांव निवासी प्रीतम यादव है। उसका पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा। उसके खिलाफ पहले से भी हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। जख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Anaith firing case: एसपी बोले: पूर्व से चले आ रहे विवाद में छात्र को मारी गयी थी गोली
एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी। उनहोने बताया कि गोली से जख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें प्रीतम यादव और अमित कुमार को नामजद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था। एक रोज पूर्व भी झगड़ा हुआ था। तब अमित को थप्पड़ जड़ दिया था। उसका बदला लेने के लिये प्रीतम यादव ने गुरुवार की सुबह अपने साथियों के साथ राजकुमार को गोली मार दी थी।
बता दें कि गुरुवार की सुबह अनाइठ निवासी राजकुमार अपने चचेरे भाई के साथ मोहल्ले की ही दुकान पर चाय पीने गया था। तभी चार की संख्या में बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। उसे पैर और गर्दन में गोली लगी थी। उसका अभी इलाज चल रहा है।
मुख्य बात आपको बता चले कि कोई भी जन्मजात अपराधी नहीं होता!
उसके पीछे कुछ ना कुछ सामाजिक तत्व व तथ्य जुडा होता है!
अगर आपको पता नहीं है तो आपको सूचित कर दें कि प्रीतम यादव सामाजिक इंसान हैँ!
जिसके कारण ही अपने समाज में पंचायती चुनाव में अपनी माँ को खड़ा कर इतिहासिक जीत हासिल किया है!
गडहनी ब्लॉक के हरपुर पंचायत के एक लौतें शख्स थे जो भारी मतों से जीते थे!
Report by :-
V S Pathak
Ara bihar
Comments
Post a Comment