भोजपुर में अवैध ई रेल टिकट बनाने का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार Bhojpuri news 24
अवैध ई रेल टिकट बनाने का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार Bhojpuri news 24
लैपटॉप, मोबाइल, रुपये सहित कई सामान बरामद
-विभिन्न जगहों की यात्रा करने वाले सात टिकट मिले
Bhojpuri news 24 (बिहिया) :--बिहिया में अवैध रूप से ई रेल टिकट बनाने का आरपीएफ ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए लैपटॉप, मोबाइल सहित रुपये बरामद किया है। इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने किया। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा। इसे देखने के लिए भीड़ जुटी रही। इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी में जज बाजार बिहिया निवासी मनोज साह के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लैपटॉप, प्रिंटर, की बोर्ड, दो मोबाइल, लगभग छह हजार रुपये के साथ विभिन्न जगहों की यात्रा करने वाले सात टिकट (चार लाइव ई टिकट, तीन तत्काल व समान्य टिकट, जिसका मूल्य 7900 रुपये) बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बहुत दिनों से सौरव नाम से ई टिकट तत्काल निकालकर ऊंचे दाम पर खरीद-ब्रिकी की जा रही थी। पुलिस जब्त मोबाइल व लैपटॉप को खंगाल रही है। छापेमारी में एएसआई गुड्डू कुमार, हवलदार रंजीत प्रसाद, एनके राम, डीपी सिंह, सतीश कुमार सिंह, किविन्द नाथ सहित अन्य थे।
Comments
Post a Comment