Khesari lal yadav को देखते ही उनसे लिपट गई नेपाली लड़की फिर दिया ऐसा सरप्राइज कि एक्टर भी हो गए शॉक्ड BHOJPURI NEWS 24

Khesari lal yadav को देखते ही उनसे लिपट गई नेपाली लड़की फिर दिया ऐसा सरप्राइज कि एक्टर भी हो गए शॉक्ड BHOJPURI NEWS 24
khesari lal yadav viral Video: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक नेपाली लड़की उन्हें देखते ही उनसे लिपट गई और उन्हें भी शॉक्ड किया है.

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की आज पहचान ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच नहीं है बल्कि देशभर में हैं. देश के कोने-कोने में उनकी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में अब एक्टर का एक वीडियो वायरल (Khesari lal yadav viral video) हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी नेपाली लड़की फैन उन्हें देख क्रेजी हो गई है. इनका एक वीडियो भी पीआरओ रंजन सिन्हा ने यूट्यूब चैनल से जारी किया है. वो अपने चहेते से मिलने के बाद उनसे लिपट गई और रोने लगी. यकीनन उसके आंसू खुशी के थे.

दरअसल, खेसारी लाल यादव हाल ही में वाकिया नेपाल के मधेश प्रदेश पतौरा, रौतहट गए थे. जहां खेसारी एक कार्यक्रम में गए थे. वहां उन्हें एक महिला फैन मिली, जो खुद भी एक स्टेज परफॉर्मर होती है. उसने अपने चहेते स्टार को देखते ही गले लगा लिया और रोने लगी. उसने कहा कि ‘खेसारी लाल से मिलना उनका सपना था. वो 8 साल की उम्र से खेसारी लाल यादव की फैन हैं. वो उनसे बहुत प्यार भी करती है और हमेशा से उसका सपना था कि वो खेसारी लाल यादव को मिलकर गले लगा ले. जो कल महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा हुआ.’
उस लड़की ने खेसारी लाल यादव को बताया कि ‘वो खुद एक कलाकार हैं और उन्हें उनके पति का खूब सपोर्ट मिलता है. इस पूरी घटना के बाद एक्टर ने इस महिला फैंन को शुक्रिया कहा और उसके पति से भी आशीर्वाद मांगा. खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मैंने जिंदगी में यही प्यार और स्नेह कमाया है. इस लड़की ने जमाने की परवाह किए बिना अपने हाथों पर मेरा टैटू बनवा लिया. यह काफी इमोशनल पल है, जो कि कैमरे में कैद हो गया.’ वहीं, खेसारी लाल यादव के इस फैन मोमेंट का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

नेपाल में खेसारी की वजह से हुआ था विवाद!
आपको बता दें कि खेसारी भले ही अब नेपाल पहुंचे हों, लेकिन पिछले महीने ही नेपाल में शो ना करने की वजह से वहां की पब्लिक ने खूब हंगामा किया था. लोगों पब्लिक प्रॉपर्टीज को काफी नुकसान पहुंचाया था. वहां से खूब वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे. हालांकि, एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ‘उन्होंने पहले ही शो को करने से मना कर दिया था, लेकिन शो के ऑर्गेनाइजर ने किसी को नहीं बताया और फिर भी टिकट देता रहा था.’

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24