भोजपुरी जगत में power star पवन सिंह के वायरल song पुदीना ए हसीना ने रचा इतिहास जाने कैसे BHOJPURI NEWS 24 पर पढ़े पूरी खबर.....
Pawan Singh ने उड़ाया गर्दा, बनाया नया रिकॉर्ड, भोजपुरी गाना 'पुदीना ए हसीना' हुआ 1 बिलियन के पार
भोजपुरी न्यूज़ 24 :--Pudina Ae haseena viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का म्यूजिक वीडियो 'पुदीना ए हसीना' (Pudina Ae Hasina) ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं l
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के गायिकी के सरताज पवन सिंह (Pawan Singh) म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करते हैं. अपने नए-नए गानों से वो एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं. ऐसे में अब उनका वीडियो सॉन्ग ‘पुदीना ए हसीना’ (Pudina Ae Haseena) ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. उनके इस गाने ने एक बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का यह पहला गाना है जो बेहद कम समय में 1 बिलियन के आंकडे को पार कर गया है.
इस खुशी में रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने एक छोटा सेलिब्रेशन भी वेव म्यूजिक के ऑफिस में रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यह सफलता ऑडियंस और माता-पिता का आशीर्वाद है. हमने पहले से ही कहा है और माना है कि ऑडियंस हमारे भगवान हैं. आपका आशीर्वाद मेरी संपत्ति है. इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि जल्द ही हम सभी मिलकर ‘पुदीना ए हसीना 2′ लेकर आएंगे.’
वेव म्यूजिक के ऑनर दिनेश ने कहा कि ‘हम इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देते हैं. हमने एक छोटी कोशिश की थी. 6 महीने के अंदर 100 करोड़ होना अहम बात है. इसका श्रेय खास कर पवन सिंह और उनकी इस टीम को जाता है. हम इसके सदस्य रहे सभी लोगों को बधाइयां देते हैं. आगे भी हम एक परिवार की तरह और भी मजेदार गाना लेकर आएंगे. यह गाना वेव म्यूजिक ने अपने कई चैनलों पर रिलीज किया गया था. सब मिलाकर यह गाना 1 बिलियन पहुंच गया है.
वेव म्यूजिक से वायरल हो रहा है पवन सिंह का गाना
पवन सिंह का भोजपुरी गाना (Pawan Singh Bhojpuri gaana) ‘पुदीना ए हसीना’ (Pudina Ae Haseena) को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था. गाने को इस चैनल पर 346 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ढाई मिलियन से ज्यादा तो लाइक्स मिले हैं. गाने के वीडियो में देखने के लिए मिला था कि इसमें पवन सिंह रवि पंडित (Ravi Pandit) के साथ ठेले पर पुदीना बेचते हैं. वो भी अपने प्यार को देखने के लिए. वीडियो में पवन का प्यार कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस माही श्रीवस्तव (Mahi Shrivastava) होती हैं!
Written by
-V. S. Pathak
BHOJPURI NeWS 24
Comments
Post a Comment