अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर प्रमोद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट Bihar News 24 :भोजपुर,आरा ---भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र चौबे को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि अमरेंद्र चौबे लगातार एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। अमरेंद्र चौबे की नियुक्ति की खबर मिलते ही भोजपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष दुर्गाराज आरा बीजेपी के प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर बीजेपी चुनाव प्रभारी राजेश सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तिवारी बीजेपी कार्यलय प्रभारी नितेश दुबे जिला कार्य समिति सदस्य सुनील तिवारी सहित सैकड़ो युवा कार्यक...
विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨 बिहार की राजनीति और भ्रष्टाचार के गठजोड़ पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) का बड़ा प्रहार! पूर्व RJD विधायक अरुण यादव और उनके पूरे परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जानिए क्या है पूरा मामला: 👇 🔹 अवैध कमाई का पहाड़: ED की जांच में खुलासा हुआ है कि अरुण यादव और उनके परिवार ने बालू के अवैध खनन और भ्रष्टाचार के जरिए करीब ₹39.31 करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाई है। 🔹 आय बनाम संपत्ति: चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी वैध आय मात्र ₹2.65 करोड़ के आसपास थी, लेकिन संपत्ति उससे कई गुना ज्यादा निकली। 🔹 पूरा परिवार घेरे में: चार्जशीट में पूर्व विधायक के साथ उनकी पत्नी किरण देवी, दोनों बेटे (राजेश और दीपू) और उनकी कंपनी 'किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स' को भी आरोपी बनाया गया है। 🔹 राबड़ी देवी कनेक्शन: जांच में सामने आया कि विधायक ने अपनी फर्जी कंपनी के जरिए पटना के 'मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स' में 4 फ्लैट खरीदे थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देव...
विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। Bihar News 24 (गड़हनी, भोजपुर) :--भोजपुर जिला अंतर्गत गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री अमरीश सिंह तोमर ने की, जबकि नेतृत्व कमिटी के वरिष्ठ सदस्य मो. इमरान अहमद द्वारा किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इसमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, राजस्व मामले, बिजली, लोहिया स्वच्छ अभियान, आवास योजना, नल–जल योजना, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ और कृषि विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपस्थित सदस्यों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निराकरण का आश्वासन दिया। अध्यक्ष श्री अमरीश सिंह तोमर व मो. इमरान अहमद ने मौके पर ही मौजूद प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं क...
Comments
Post a Comment