जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली... Bihar news 24
Bihar news 24 (Ara bhojpur): आयर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने चचेरे भतीजे की गोली मार दी। जख्मी युवक बनकट गांव निवासी स्व.राम दयाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव है। गोली बाएं हाथ में लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
जितेंद्र यादव ने बताया कि उसके चचेरे चाचा से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा रहा है। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहा था। तभी उसके चचेरे चाचा अपने बेटों के साथ वहां आए और मकान बनाने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई। इसके बाद चचेरे चाचा ने उसे गोली मार दी। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहा डॉ. रवि रंजन द्वारा ऑपरेशन कर जख्मी युवक के हाथ से गोली निकली गई।
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आयर थाना अंतर्गत बनकट गांव में जितेंद्र यादव और उनके चाचा के बीच एक जमीन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के क्रम में जितेंद्र यादव के चचेरे चाचा ने गोली चला दिया। गोली जितेंद्र के हाथ में जा लगी। जितेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, तथा वे खतरे से बाहर है। इस जमीनी विवाद मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी की जा रही है l
Comments
Post a Comment