26 जनवरी 2025: ग्राम पंचायत कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस और ग्राम सभा का सफल आयोजन BIHAR NEWS 24

26 2025: ग्राम पंचायत कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस और ग्राम सभा का सफल आयोजन
(Ravi Ranjan kumar singh की रिपोर्ट )
BIHAR NEWS 24 Ara, bihar :- ग्राम पंचायत कल्याणपुर में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन मुखिया वीरेंद्र जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव पुनीत कुमार, पिरामल फाउंडेशन से हरनी सिन्हा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, कार्यपालक सहायक, गांव के प्रतिष्ठित नागरिक, युवा वर्ग और समुदाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद आयोजित ग्राम सभा में सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के 17 थीम्स और ई-स्वराज पोर्टल के महत्व पर चर्चा की गई। इस सभा में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। पंचायत के विकास और नागरिकों की बेहतरी के लिए ठोस निर्णय लिए गए।

इस आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की विशेष भूमिका रही। उन्होंने ग्राम सभा को थीम्स चयन और निर्णय प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, ई-स्वराज पोर्टल की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए पंचायत में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम न केवल सामुदायिक एकता का प्रतीक बना बल्कि विकास के नए आयाम स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हुआ। प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए अपने विचार और सुझाव साझा किए। यह आयोजन एक प्रगतिशील, स्वच्छ और समृद्ध पंचायत की दिशा में सामूहिक प्रयासों का प्रेरणास्रोत बना।

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24