मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक कुमार अकेला ने अपने सहयोगी टीम के सदस्यों के साथ मरीज को स्ट्रेचर पर लाद कर नए इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल वार्ड में मरीज को भर्ती कराया गया । Bihar news 24
बिहार न्यूज़ 24 आरा भोजपुर :---सदर अस्पताल आरा के पुराने इमरजेंसी वार्ड के गेट पर पैर के जख्म के दर्द से चलने फिरने में असमर्थ दो अज्ञात लावारिस व्यक्ति का समुचित इलाज मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक कुमार अकेला ने अपने सहयोगी टीम के सदस्यों के साथ मरीज को स्ट्रेचर पर लाद कर नए इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल वार्ड में मरीज को भर्ती कराया गया ।
सेवा उपचार तथा गर्म कपड़े कंबल देकर उनकी नई जिंदगी प्रदान किया गया और खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है ।
किसी की सेवा से उसकी जिंदगी बच जाए यही सबसे बड़ी धर्म है। गरीबों में ही ईश्वर का वास होता है। इस मौके पर धीरज कुमार स्वर्णकार,गोपाल प्रसाद-साधु जी,
प्रकाश कुमार,जयप्रकाश ठाकुर, पारसनाथ सिंह, राजू राम,जीतू कुमार सोनी हंसराज आदि उपस्थित थे
Comments
Post a Comment