5 करोड़ की हीरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,चारों ही भोजपुर जिला के हैं निवासी Bihar News 24
5 करोड़ की हीरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,चारों ही भोजपुर जिला के हैं निवासी
Bihar News 24 Ara, bhojpur :- भोजपुर पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया है जिसमें चार हीरोइन तस्कर पकड़े गए हैं . घटना गीधा थाना क्षेत्र की है जहाँ 4 हेरोइन तस्करों को धर दबोचा गया है.इनके पास से तीन किलो हेरोइन समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. बरामद हेरोइन का सरकारी मूल्य तीन करोड़ रुपये है, जबकि इसका बाजार मूल्य अनुमानतः पांच करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. ये चारों भोजपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के नौजवान हैं.इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुर पुलिस कप्तान को जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के आने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आलोक में कई थाना क्षेत्र में एसएच-एनएच एवं अन्य रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी . साथ ही वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.
इसी क्रम में गुरुवार को गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज के पास एक कार कायमनगर की ओर से आकर तेजी से अंडरपास की ओर उतरी. इस दौरान गश्त और निगरानी कर रही गीधा पुलिस ने उस कार की संदिग्ध एक्टिविटी देख उसे रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगी. जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए चारो तरफ से घेर कर पकड़ लिया गया.
''जब कार की तलाशी ली गयी तो उसमें चार युवक सवार मिले जिन्होंने पुलिस के सवालों का उचित जवाब नहीं दिया. गीधा पुलिस ने जब युवा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार के नेतृत्व में कार की विस्तृत छानबीन की तो पुलिस के होश उड़ गए. कार में तीन किलोग्राम हेरोइन समेत अन्य कई चीजें पाई गई, जिसके बाद तुरंत कार सवार चारों युवकों को धर दबोचा गया. पकड़े गए चारो युवक भोजपुर जिले के ही हैं, यह बात एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया.
कौन हैं ये चारों तस्कर
पकड़े गए चारों युवको में कार का चालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बलुआ निवासी लक्ष्मण लाल का बेटा विशाल कुमार, उदवंतनगर के छोटकी सासाराम निवासी राजकुमार राम के बेटा अरुण कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर निवासी और वर्तमान में आरा के मौलाबाग में रह रहे अजय कुमार पंडित के बेटे अभिषेक पंडित और बबुरा थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मिथिलेश्वर सिंह का बेटा राहुल सिंह शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ जारी है. हेरोइन जैसे मादक और महंगे नशीले पदार्थ की तस्करी के चैनल और स्थानीय हैंडलरो और माफियाओं को चिन्हित किया गया है. इनकी निशानदेही पर अन्य माफियाओं को चिंहित किया जा रहा है. वैसे भोजपुर पुलिस की लगातार सजगता व सक्रियता से यह तस्कर पकड़े गए हैं.
Comments
Post a Comment