भोजपुर जिले की नगराव मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में एक की मौत एक जख्मी .....Bihar News 24

नगराव मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में एक की मौत एक जख्मी .....
Bihar news 24 :--भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगराव मोड़ के समीप दो ट्रक की आमने-सामने सोमवार की रात्रि में भिड़ंत हो गई है। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे ट्रक का चालक जख्मी हो गया है। मंगलवार की सुबह 6:00 बजे के करीब जैसे ही इसकी खबर मिली लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। भीषण सड़क हादसा आरा सासाराम स्टेट हाईवे सड़क के बीचो-बीच हुआ था जिसके कारण आवागमन भी लगभग पूरी रात बाधित रहा। पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से सड़क के बीच से दोनों ट्रैकों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए आर सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृत ट्रक चालक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी ललन यादव के पुत्र विनय यादव है। जो एकवारी से ट्रक पर धान लोड कर नोखा जा रहा था। इसी क्रम में सोमवार की रात्रि में एक बालू लदे ट्रक से इसकी ट्रक टकरा गई। जिसमें विनय सिंह के मौके पर मौत हो गई है। वहीं मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में चीख पुकार मच गया है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24