Bihar News 24 (भोजपुर) चरपोखरी में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या:वारदात के बाद नहर में फेंकी लाश, बेटा बोला- पापा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी

Bihar News 24 (भोजपुर) चरपोखरी में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या:वारदात के बाद नहर में फेंकी लाश, बेटा बोला- पापा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव और पलियाडीह गांव बीच कटेया लाइन नहर से एक सिक्योरिटी गार्ड की लाश बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या की गई है। संभवत: सबूत मिटाने के लिए लाश को नहर में फेंका गया है, जिसे शुक्रवार को बरामद कर लिया गया।
सिक्योरिटी गार्ड के बाए हाथ पर गोली मारे जाने के निशान मिले हैं। मौके से मृतक की बाइक, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। उधर, नहर में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और FSL को बुलाया गया।
FSL की टीम को घटनास्थल पर कई जगहों में खून के छींटे मिले हैं, जबकि शव को घसीटे जाने का भी निशान मिला है।

छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था मृतक

मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के किनुडिहरी, वार्ड नंबर-8 के रहने वाले बिंदेश्वरी सिंह के बेटे 40 साल के अजय सिंह के रूप में की गई है। मृतक छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे।

15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ से गांव आए थे

इधर, मृत गार्ड के बेटे विकास कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को घर के काम से छत्तीसगढ़ से गांव आए थे। हर गुरुवार को नगरी में बाजार लगता है। गुरुवार को घर से खाना खाने के बाद बाजार करने के लिए थे। करीब शाम साथ बजे मां से बात हुई थी उन्होंने कहा था कि सब्जी लेकर घर आ रहा हूं। इसी बीच वो गायब हो गएबौर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

देर शाम वापस जब वापस नहीं आए थे, हमलोग काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में तैरते शव को देख चरपोखरी थाना पुलिस को दी।

मृतक का बेटा बोला- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी

स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों के मदद से बाहर निकाला गया। शव के मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने किसी से दुश्मनी या किसी पर पिता की हत्या का कोई आरोप नहीं लगाया है।

वहीं, पीरो SDPO केके सिंह कहा कि चरपोखरी थाना पुलिस को ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली कि एक शव नहर में है। उसके बाद शव की पहचान कराई गई। शव के बाए हाथ में जख्म का गहरा निशान था, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी परिवार वालों की ओर से कुछ क्लियर बयान नहीं दिया है।

मृतक सिक्योरिटी गार्ड तीन बच्चों के पिता थे, इनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। घर में पत्नी रीना देवी समेत अन्य परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24