शाहपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुआ! Bihar News 24 Pathak ji
Bihar news 24 :---शाहपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुआ! शाहपुर विस क्षेत्र स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान शाहपुर में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस दौरान स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व विशेश्वर ओझा के साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गया। तथा
उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान पूण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडेय, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक,साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया
गया। सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। सुदूरवर्ती इलाके से जूटे गरीब ,असहाय,महिला ,पुरुष, विकलांगों को कम्बल व अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता
स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर उनके अधूरे सपनो के संकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेगें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा,संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र,बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा,ने भी अपना अपना बिचार व्यक्त किया।
सभा की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम, तथा संचालन उद्घोषक विकी तिवारी तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि डा राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी कौशल बिद्यार्थी,पूर्व चेयरमैन विजय सिंह,भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो,भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता डा कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय,जिला परिषद पुनम कुशवाहा,रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री,भृगुनाथ तिवारी,संजय ओझा, सहित बडी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।
भोजपुरी के जाने माने कलकारो ने अपने फन से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र बूके मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्व विशेश्वर ओझा के नाम पर याद के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।
Comments
Post a Comment