दारुल_उलूम_रजविया में '#दावत_ए_इफ्तार' का आयोजन, #आपसी_भाईचारे और #अमन_चैन_की_मांगी_दुआ...!Bihar News 24
गड़हनी, भोजपुर: बिहार न्यूज़ 24 पाठक जी विष्णु:---गड़हनी_के_उत्तरपट्टी स्थित प्रतिष्ठित संस्थान दारुल उलूम रजविया द्वारा रविवार को एक भव्य 'दावत-ए-इफ्तार' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की।
इफ्तार के उपरांत आयोजित विशेष नमाज में देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों के बीच मोहब्बत व एकता के पैगाम को मजबूत करते हैं।
इस मुबारक इफ्तार में शामिल होकर बेहद खुशी और रूहानी सुकून महसूस हुआ। यहाँ का अनुशासन और प्रेमपूर्ण वातावरण हमारी साझा संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) की मिसाल है।
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना....इफ्तार में यही पैगाम फिर से जीवंत हो उठा। प्यार, सम्मान और सादगी से सजी इस महफिल ने दिल जीत लिया। नेक नीयत से की गई हर कोशिश रंग लाती है। आयोजकों को इस शानदार पहल के लिए ढेरों मुबारकबाद। हमारा भाईचारा ही हमारी असली ताकत है।"
Comments
Post a Comment