प्रखंड परिसर में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग News Bihar 24

प्रखंड परिसर में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

News Bihar 24( गड़हनी,भोजपुर पाठक जी विष्णु) :-
गड़हनी प्रखंड परिसर में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में रो मटेरियल, सीमेंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने सामग्री के अनुपात और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा एक बोरी सीमेंट में आठ टिन बालू मिलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं कुछ अन्य मजदूरों ने बताया कि एक बोरी सीमेंट में नौ टिन बालू का उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण सामग्री का अनुपात मानक के अनुरूप नहीं है, तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अमरेंद्र चौबे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...Bihar News 24

विष्णु शंकर पाठक बिहार न्यूज़ 24 पटना ब्रेकिंग: बालू के अवैध खेल से खड़ा किया ₹39 करोड़ का साम्राज्य! 🚨

विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु गड़हनी में लगा 'जनता दरबार', अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश। पूरी खबर पढ़े...Bihar News 24